Satna News : सतना। शहर में हालही में हुए बिरला अस्पताल मामले पर अभी ठीक से मिट्टी भी नहीं पड़ी थी और दूसरा मामला भी निकलकर सामने आ गया है, इस बार ये मामला पाठक हॉस्पिटल से निकल कर सामने आया है, जहां रवि रजक नामक मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हम अपने मरीज को पथरी का इलाज करवाने के लिए पाठक हॉस्पिटल सतना लेकर गए थे, जहां से कुछ देर बाद अचानक उसे रीवा के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो रीवा में डॉक्टरों ने हमें बताया कि आपकी मरीज की किडनी निकाल ली गई है।
Satna News : इसके बाद परिजन भारी आक्रोश में तत्काल सतना के लिए रवाना हुए और सीधे पाठक हॉस्पिटल पहुंचे। जहां थोड़ी देर नहीं बल्कि ये हंगामा घंटे तक चला, बता दे की कुछ दिन पहले ही सतना के बहुचर्चित बिरला अस्पताल से भी लगभग – लगभग ऐसा ही एक मामला सामने निकल कर आया था। जिस पर बाद में प्रशासनिक एक्शन भी देखने को मिला था।
परिजनों में भारी आक्रोश:

Satna News : इतना ही नहीं वहां के डॉक्टर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह साफ तौर पर कह रहा है कि हां मुझसे गलती हुई है मैं इलाज करवाऊंगी जो वीडियो लेकर परिजन अब पुलिस के सामने खड़े हो गए हैं मामले में कार्यवाही होने की पूरी-पूरी संभावना बताई जा रही है। सैकड़ो परिजनों ने कोलगवा थाने के सामने इकट्ठा होकर रोड जाम करने का प्रयास किया है।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
