संजय तीर्थवानी बनाए गए विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, कहा ये मेरे लिए पद नहीं सेवा का मौका।

सतना। जिले के युवा एवं लोकप्रिय नेता संजय तीर्थवानी को मिली एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, संजय तीर्थवानी बनाए गए विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष।

जानकारी के लिए बता दे कि ये एक वैधानिक सरकारी निकाय है, जो किसी शहर या क्षेत्र के सुनियोजित विकास, आवास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और मास्टर प्लान को लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं को विनियमित कर अनियंत्रित विकास को रोकता है और लोगो के लिए सही विकास की ओर चीजों को अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

बात चीत के दौरान युवा नेता और समाजसेवी संजय तीर्थवानी ने बताया कि ये मेरे लिए कोई पद नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे मैं हर कीमत पर निभाऊंगा, आम लोगों का विकास ही हमेशा से मेरा उद्देश्य और इरादा रहा है, निश्चित तौर पर पार्टी ने मुझे ये बड़ी जिम्मेदारी देकर मुझे मेरे उद्देश्य की ओर आगे बढ़ने में मदद की है, विंध्य का विकास मेरा सपना था और अब विंध्य का विकास मेरी जिम्मेदारी बन गया है, मै पार्टी समेत आम जन का खूब – खूब आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा और अपने अनमोल आशीर्वाद मुझे दिए।

संजय तीर्थवानी ने कहा :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *