अभिषेक का बवंडर: 30 गेंदों में जड़ा भारत का सबसे तेज T20I शतक, तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

खेल डेस्क भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम T20I मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि क्रिकेट इतिहास के पन्ने पलट गए। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक ने महज 30 गेंदों में तूफानी शतक ठोककर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक (35 गेंद) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

108 रनों की अपनी इस आतिशी पारी में उन्होंने 11 गगनचुंबी छक्के और 9 शानदार चौके जड़े।यानी अपनी पूरी पारी के 94.44% रन (102 रन) उन्होंने केवल बाउंड्री से बटोरे, जो T20I शतक में एक नया विश्व रिकॉर्ड है।

एर्लिंग हालैंड स्टाइल में ‘आइस कोल्ड’ जश्न

मैदान पर इतिहास रचने के बाद अभिषेक शर्मा का अंदाज भी उतना ही यादगार रहा।शतक पूरा होते ही उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और मशहूर स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की स्टाइल में जमीन पर “आइस कोल्ड” योगासन (Meditation) मुद्रा में बैठकर बेहद शांत अंदाज में जश्न मनाया। उनका यह यूनिक सेलिब्रेशन पल भर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पावरप्ले में महातबाही: 22 गेंदों में कूट दिए 76* रन

  • पावरप्ले का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: अभिषेक शर्मा ने शुरुआती 6 ओवरों के भीतर ही 22 गेंदों में नाबाद 76 रन ठोक डाले। उन्होंने पुर्तगाल के कुलदीप गोलिया (74*) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय T20 इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम किया।
  • भारत का पावरप्ले रिकॉर्ड:अभिषेक के इस बवंडर की बदौलत भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन (100/0) ठोक दिए, जो T20I इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है।
  • फिफ्टी और नया कीर्तिमान:अभिषेक ने अपनी हाफ-सेंच्युरी महज 16 गेंदों में पूरी की।इसके साथ ही वह T20I क्रिकेट में पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवरों) के अंदर 5 बार अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *