युवक ने हेयर डाई पीकर करनी चाही आत्महत्या, वीडियो वायरल जानिए वजह ।

सतना । जिले में 1 युवक ने डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है, हैरत की बात है कि आत्महत्या करने वाले युवक ने इस घटना का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया, मौके पर पुलिस पहुंची ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गई, हालांकि युवक की हालत में सुधार है लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना सतना जिले के चित्रकूट स्थित नयागांव थाना क्षेत्र की है जहां वार्ड नंबर 13 के इंदिरा नगर निवासी युवक मिथिलेश रजक ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की, युवक ने डाई पीकर ना सिर्फ आत्महत्या की कोशिश की, बल्कि इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी खुद ही बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, युवक ने आत्महत्या करने के कारण को भी वीडियो में बताया है, युवक ने वार्ड 13 के पार्षद पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां है कि पार्षद पति राजेश द्वारा उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है ।

जानकारी के मुताबिक राजेश के घर में बीते दिनो चोरी हो गई थी, जिसका इल्जाम वह पीड़ित युवक मिथिलेश रजक पर लगा रहा है, इस बात से मिथिलेश बेहद प्रताड़ित है, लिहाजा उसने आत्महत्या करने का जानलेवा कदम उठाया और इस बात को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल भी किया, वीडियो में उसने पानी में डाई घोलकर पी गया और इसका जिम्मेदार पार्षद पति को बताया है, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इलाज के बाद युवक पहले से बेहतर बताया जा रहा है, वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *