Gurukulam School : परीक्षा में 93 प्रतिशत एवं 92.6 प्रतिशत प्राप्त करने वाली गुरुकुलम विद्यालय की छात्राएं हुई सम्मानित..

SATNA NEWS: शहर के अग्रिम विद्यालय गुरुकुलम ज्ञानोदय विद्यापीठ की कक्षा 8वीं की छात्राएं माही अग्रवाल एवं जोया सुहेल द्वारा कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत एवं 92.6 प्रतिशत के साथ सोहावल तहसील में द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर श्रीमती सुष्मिता डॉ पंकज सिंह परिहार उपाध्यक्ष एवं सभापति स्थाई शिक्षा समिति जिला पंचायत सतना द्वारा सम्मानित किया गया..

इस सफलता एवं सम्मान के लिए विद्यालय प्रबंधन व विद्यालय परिवार इनकी सराहना करते हुए बधाई देता है एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *