एंटरटेनमेंट डेस्क रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड ड्रामे, हंसी-मजाक, विवादों और एक चौंकाने वाले एविक्शन से भरपूर रहा। सलमान खान के इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में जहां एक तरफ सीजन का पहला एविक्शन देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने अपनी शादी और बच्चों को लेकर बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारे तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ने भी शो में शिरकत की।
सलमान खान ने किया चेस्ट पेन का नाटक, काजी तौकीर की खोली पोल
एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने अचानक चेस्ट पेन (सीने में दर्द) होने का नाटक किया, जिससे घरवाले घबरा गए और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रोने लगीं। हालांकि, जल्द ही सलमान ने खुलासा किया कि वे सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे।
सलमान ने बताया कि उन्होंने यह नाटक काजी तौकीर की पोल खोलने के लिए किया, जो घर में एंटरटेन करने के नाम पर बीमारी का झूठा बहाना बना रहे थे। सलमान ने झूठी बीमारी का सहारा लेने पर काजी और घरवालों को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से भविष्य में सच में कुछ होने पर भी कोई यकीन नहीं करेगा।

शादी और बच्चों पर सलमान का जवाब, तमन्ना बोलीं- ‘मैं सिंगल हूं’
फिल्म ‘वन’ के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने मंच पर दस्तक दी।
- सलमान का रिएक्शन: सिद्धार्थ ने जब सलमान से शादी और बच्चों को लेकर सवाल किया, तो सलमान ने दोटूक कहा— “बच्चे और शादी अच्छी चीज हैं, लेकिन मेरा इसके बारे में कोई विचार नहीं है। मैं यह नहीं करने वाला हूं।”
- तमन्ना की पसंद काजी: सलमान ने जब तमन्ना से उनके रिलेशनशिप स्टेटस पर पूछा तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें कोई नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही तमन्ना ने खुलासा किया कि वे ‘बिग बॉस 20’ नियमित देखती हैं और काजी तौकीर की बड़ी फैन हैं। तमन्ना ने घर के अंदर जाकर काजी से मुलाकात की और उनका सिग्नेचर हुक स्टेप भी सीखा।
मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे की एंट्री, रीति-काजी में तीखी बहस
- सोनाली बेंद्रे का हलवा: सोनाली बेंद्रे सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं और फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दिनों को याद किया। उन्होंने अपने नए शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का प्रमोशन किया।
- MC स्टान और यंग DSA: मुनव्वर फारूकी ने यंग DSA से पूछा कि बाहर लोग कह रहे हैं कि वे MC स्टान को कॉपी कर रहे हैं। इस पर यंग DSA ने कहा, “जो कह रहे हैं कहने दो, पर मैं जो हूं वो हूं।”
- रीति तिवारी काजी पर भड़कीं: काजी की पोल खुलने के बाद रीति तिवारी और काजी के बीच जमकर कहासुनी हुई। रीति ने काजी को ‘ढोंगी बाबा’ कहा और बहस में यहां तक कह दिया— “तू है कौन बे? तेरे बाप की नौकर हूं क्या?” हालांकि, बाद में रीति ने अमर्यादित भाषा के लिए माफी भी मांगी।
‘बिग बॉस 20’ का पहला एविक्शन: रोहैद खान हुए बेघर
नॉमिनेशन रूल्स का उल्लंघन करने और आपस में डिस्कशन करने के कारण आसिफ खान, स्काउट (तन्मय) और रोहैद खान बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे (जबकि कैप्टन होने के नाते यंग DSA सुरक्षित थे)।
जनता के वोटों और कम सपोर्ट के आधार पर रोहैद खान ‘बिग बॉस 20’ के घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं।
प्रांशु विश्वकर्मा मध्य प्रदेश के सतना जिले के युवा ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, कंटेंट राइटर हैं। पिछले 4 वर्षों से वे क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। बिजनेस, रोजगार, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करने के साथ-साथ वे प्रोफेशनल न्यूज़ ग्राफिक्स, वीडियो एडिटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वे Satna Times, Udghosh Samay News, Prabha Superfast, state break News जैसे डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े रहे हैं।
