अस्पताल के अंदर डस्टबिन में पेशाब करने वाले पुलिस कर्मी निलंबित, इलाज के लिए लाए गए आरोपी की सुरक्षा में संजय गांधी अस्पताल में लगी थी ड्यूटी।

SATNA – REWA News: सतना। सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे संजय गांधी अस्पताल रीवा मे इलाज के लिए लाए आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी नशे की हालत में अस्पताल की डस्टविन में पेशाब करते नजर आ रहे थे, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत ने जाँच कराई। जांच रिपोर्ट के उपरांत आईजी रीवा जोन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर ASI समेत 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिए एसपी को जांच के आदेश। ASI समेत 4 पुलिस कर्मी किए गए है निलंबित।

रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल का मामला :

SATNA – REWA News: रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में एक बीमार कैदी को इलाज के लिए लाया गया था, आरोप है कि इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद वार्ड क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने एक शर्मनाक हरकत कर दी, अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने घटना पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि ये व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वार्ड में पेशाब करने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिसमे संजय गांधी अस्पताल रीवा मे इलाज के लिए लाए आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी नशे की हालत में अस्पताल की डस्टविन में पेशाब करते नजर आ रहे थे, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत ने जाँच कराई। जांच रिपोर्ट के उपरांत आईजी रीवा जोन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर ASI समेत 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिए एसपी को जांच के आदेश। ASI समेत 4 पुलिस कर्मी किए गए है निलंबित।

SATNA – REWA News : इस मामले में समय रहते कार्यवाही हुई और कार्यवाही होना अति आवश्यक इसलिए भी था कि पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जिसे खुद लोगों को अनुशासन में रखने के लिए बनाया गया है अगर खाकी वर्दी वाले ही अस्पताल जैसी सार्वजनिक और संवेदनशील जगहों पर ऐसे गलत कृत को अंजाम देंगे तो आम लोगों में क्या असर पड़ेगा इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए रीवा आइजी ने समय रहते मामले में उचित कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *