अफवाह या हकीकत? क्या फिर से पकड़ा गया अंतराज्ययीय कुख्यात गांजा तस्कर जस्सा या मात्र अफवाहों का बाज़ार गर्म, जानिए पूरा मामला।

लगभग 6 साल पहले साल 2020 में सतना पुलिस के हाथ कामयाबी लगी थी, जिसमें विंध्य इलाके के सबसे बड़े और कुख्यात तस्कर जस्सा को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, कुख्यात तस्कर के पास से पुलिस को 2 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद मिले थे, इसके साथ ही लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी मिला था, जिसे देख सब हैरान हो गए थे।

जस्सा के बारे में पता चला था कि अन्य राज्यों में भी जस्सा का नेटवर्क फैला हुआ था। इलाके में उसके तूती बोलती थी। लेकिन पुलिस की पकड़ से वो नहीं बच पाया। उस समय वो विंध्य के इलाके में तमाम नशे की चीजों का तस्करी करता था। भोपाल से लौटते वक्त सतना पुलिस के साथ जस्सा की मुठभेड़ हुई थी और वो 5 साथियों समेत गिरफ्तार हो गया था।

अब आते है आज की खबर पर:

आज सतना जिले में सुबह से ही एक खबर तेज़ी से सोशल मीडिया में वायरल हुई कि कि अंतराज्ययीय कुख्यात गांजा एवं कोरेक्स तस्कर जस्सा एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन ऐसी सभी खबरों में आधिकारिक पुष्टि शेष बताई गई। पता चला कि महाराष्ट्र से जस्सा के पकड़े जाने की खबर आ रही है, कुख्यात तस्कर की गिरफ्तारी पर अभी तक तो सभी ने चुप्पी साधी हुई है, लेकिन सूत्रों की माने तो अभी तक ये खबर मात्र एक अफवाह बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार उसके परिवार जनों का भी यही कहना है कि वो पकड़ा नहीं गया है, आगे की जानकारी और सही अपडेट आधिकारिक पुष्टि के बाद ही साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *