SATNA NEWS : सतना पुलिस के बारे में ये तो आप सभी ने सुना होगा कि आरोपियों को पकड़ने में इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता, खासकर लड़कियों से संबंधित मामलों में सतना पुलिस का कार्यवाही रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा है, इसी क्रम में सतना के सिविल लाइन थाना पुलिस ने भाजपा पार्षद पुत्र को पकड़ने के लिए उसके घर में दबिश दी। लेकिन पार्षद पुत्र जिसका नाम तरुण बताया जा रहा है वो मौके से फरार हो गया, वही जानकारी ये भी प्राप्त हुई कि पुलिस को आरोपी की करेंट लोकेशन मध्य प्रदेश जबलपुर की मिली, जिसके बाद तत्काल आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें जबलपुर के लिए रवाना भी हो गई।
ये है पूरा मामला :

SATNA NEWS : सतना। नगर निगम की महिला पार्षद के बेटे तरुण पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ था, युवती की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कायमी की थी, दुष्कर्म के आरोपी पार्षद पुत्र का 16 अप्रैल को तिलक और 20 को होना था विवाह। सूत्रों के अनुसार वार्ड 28 के पार्षद का पुत्र है आरोपी। जानकारी के अनुसार पार्षद ने निर्दलीय जीता था पार्षद का चुनाव, फिर हो गई थी भाजपा में शामिल।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
