सतना में टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने 12वी में हासिल किए 86.2% – जानिए संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी।

SATNA NEWS : जैसा कि आप सब को ज्ञात होगा कि कल दिनांक को 10वी और 12 वी एमपी बोर्ड का रिजल्ट सार्वजनिक हुआ है, जिसमें सतना जिले के बच्चों ने पूरे प्रदेश भर में सतना का नाम रौशन किया है, इसी क्रम में सतना शहर के नजीराबाद मौलवी नगर में रहने वाली एक छात्रा रुबीना बानो ने 86.2% हासिल किए है, जानकारी के अनुसार रुबीना बानो सतना नजीराबाद में स्थित विजन पब्लिक स्कूल की छात्रा है, उनके पिता मोहम्मद सईद सतना स्टेशन में टैक्सी चलाने का काम करते है और मुश्किल से बेटी को पढ़ा रहे थे, लेकिन बेटी रुबीना के रिजल्ट ने पूरे परिवार समेत पूरे जिले को हैरान कर दिया है।

स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर:

SATNA NEWS : रुबीना बानो को 12वी की परीक्षा में 86.2% यानी कि 431 अंक प्राप्त हुए है, जो कि माता-पिता समेत शिक्षकों के लिए भी गर्व की बात है, इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि छात्रा रुबीना बहुत मेहनती और पढ़ाई को लेकर सीरियस है, वो नियमित रूप से स्कूल आती और अपने विषय पर फोकस रखती थी। यही वजह है कि उसे यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *