नज़ीराबाद में देर रात चोरों ने एक साथ 2 जगह मारा हाथ, ई रिक्शा और मेडिकल स्टोर का सामान ग़ायब, पहचानने वाले को इनाम की घोषणा।

सतना । सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत के नज़ीराबाद में दिनांक 30 सितंबर को देर रात चोरों ने एक साथ 2 बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, जानकारी के अनुसार एक नया ई-रिक्शा वाहन और एक मेडिकल स्टोर से सामान की चोरी, पीड़ितो ने थाना सिटी कोतवाली में की शिकायत, घटना का CCTV फुटेज भी आया सामने, जाँच में जुटी पुलिस ।

Screenshot

सतना शहर के नज़ीराबाद इलाके में देर रात चोरों ने 2 जगह एक साथ हाथ साफ़ किया है, नज़ीराबाद नई बस्ती से फिरदौज़ ख़ान नामक युवक का नया ई रिक्शा और नज़ीराबाद मुक्तिधाम के आगे स्थित एक मेडिकल स्टोर से भी क़ीमती सामान पार कर दिया है, CCTV फुटेज में चोरो का चेहरा भी दिखाई दिया है, चोरो की पहचान बताने वालो को उचित इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *