चंद्रयान-3 चंद्रमा में सफल लैंडिंग के बाद अपने ग्रह ग्राम करसरा आये वैज्ञानिक ओम पांडे का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, सतना का नाम दुनिया भर में रौशन करने के बाद सतना लौटे साइंटिस्ट ओम पांडे का सैकड़ों लोगो ने स्वागत और सम्मान किया है, और उनके परिवार ने भी इस पर खुशी व्यक्त की है..
बता दे की ओम पांडे सतना के युवा वैज्ञानिक हैं और उनकी टीम ने चंद्रयान-3 मिशन में अहम भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार ओम उस टीम का हिस्सा हैं, जो चंद्रयान को अंतरिक्ष की कक्षा और प्रक्षेपक की निगरानी के लिए जिम्मा उठा रहे थे। वह चंद्रमा पर लैंडर उतारने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे हैं, ओम पांडे 2018 में एक वैज्ञानिक के रूप में इसरो में शामिल हुए..
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230831_191108-819x1024.jpg)
उनका परिवार कहता है कि वो हमेशा से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में योगदान देना चाहते थे। वो लगभग पांच साल से इसरो में हैं, ओम चंद्रयान-2 मिशन का हिस्सा भी रहे हैं। इन दिनों वो मॉरीसस के इसरो मॉनीटरिंग सेंटर में तैनात हैं। ओम की उपलब्धि पर परिवार, गांव वाले सब खुश हैं। उनके बड़े भाई सूर्य प्रकाश पांडे ने कहा कि मेरे छोटे भाई ओम पांडे पर पूरे गांव को गर्व है। मां कुसुम पांडे ने कहा कि बेटा कोई परेशानी नहीं होने देता है..
स्थानीय लोगो ने कहा की देश की इस उपलब्धि से चंदा मामा बहुत पास लगने लगे हैं, सतना का बेटा इस बात का उदाहरण है। जुनून और सपनों से प्रेरित होकर मानवता क्या हासिल कर सकती है। लक्ष्य के लिए शहर मायने नहीं रखता सपने और हौसले ही मायने रखते हैं..
सासंद समेत जन प्रतिनिधियों ने किया था मां बाप का सम्मान:
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230831_165245.jpg)
बता दे की ओम पांडे के सतना पहुंचने से कुछ दिन पूर्व में ही सतना सासंद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा भास्कर चतुर्वेदी सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने करसरा गांव पहुंचकर साइंटिस्ट ओम पाण्डेय के माता पिता का सम्मान किया था। और सतना सांसद ने बधाई देते हुए कहा कि आपके बेटे ने सतना जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है आप लोगों को कोटि-कोटि प्रणाम और बधाई..
![](http://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20230909_202708.jpg)
(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸