Satna News: जैसा कि आप सब जानते हैं इन दिनों सतना जिले की कानून व्यवस्था आदतन अपराधियों के चलते कुछ डामा-डोल नजर आ रही है, इसी क्रम में सोमवार देर रात एक और घटना देखने को मिली जहां कोलगवा थाना अंतर्गत आने वाले जवान सिंह कॉलोनी में लाठी डंडे और बका से युवक पर गंभीर हमला किया गया है, जानकारी के अनुसार किशन चौरसिया नामक युवक के ऊपर यह हमला तब हुआ जब वह अपने घर के पास मौजूद था।
स्थानीय लोगो ने बचाई जान:
Satna News : स्थानीय लोगों ने समय पर किशन को देखा और आनन – फानन में उसे जिला अस्पताल सतना इलाज के लिए लेकर पहुंचे, वही कोलगवा पुलिस को मामले की भनक लगते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और जिला अस्पताल पहुंची जहां युवक का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Satna News : वहीं घायल युवक किशन चौरसिया ने किसी मारुख नाम के युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है, डॉक्टर ने पीड़ित की स्थिति सामान्य बताई है, जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
