AKS UNIVERSITY : एकेएस यूनिवर्सिटी में शीर्षस्थ वैज्ञानिक प्रोफेसर एम.ए.कुरेशी विश्व के प्रतिष्ठित साइंटिस्ट, को बड़ी उपलब्धि..

Loading

AKS UNIVERSITY : सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी में शीर्षस्थ वैज्ञानिक प्रोफेसर एम.ए.कुरेशी विश्व के प्रतिष्ठित साइंटिस्ट, पूर्व विभागाध्यक्ष आईआईटी बीएचयू तथा वर्तमान चेयर प्रोफेसर किंग फहद यूनिवर्सिटी आफ पैट्रोलियम एंड मिनरल सऊदी अरेबिया..

AKS UNIVERSITY: सतना। ए.के.एस विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ग्रीन केमेस्ट्री एंड सस्टेनेबिलिटी का भ्रमण करने शीर्षस्थ वैज्ञानिक प्रोफेसर एम.ए.कुरेशी ने सेंटर में वर्तमान में हो रहे हैं कार्यों पर चर्चा करने के साथ-साथ उनके उन्नत प्रयोगों की दिशा में भी जानकारी ली। उन्होंने ग्रीन रसायन संश्लेषण, बायो वेस्ट एव वेस्ट प्लास्टिक यूटिलाइजेशन तथा पेंट निर्माण का विभाग का अवलोकन किया तथा विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यों को संपादित कराने हेतु विश्वविद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बताया । प्रोफेसर कुरैशी ने विश्वविद्यालय के चांसलर माननीय बीपी सोनी के विश्व सरकार संकल्प को मानव समाज के लिए अत्यंत हितकारी बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया तथा अपने स्तर पर इस अवधारणा का प्रचार प्रसार करने का संकल्प भी लिया। प्रोफेसर कुरेशी हेड डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री डॉक्टर शैलेंद्र यादव के मार्गदर्शक हैं तथा विश्वविद्यालय में मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में रिसर्च एडवाइजर हैं…

प्रोफेसर कुरैशी विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के डा दिनेश कुमार मिश्र, डिप्टी डीन,एस. डब्ल्यू.,डा.समित कुमार,डा. मनोज कुमार शर्मा,कान्हा सिंह तिवारी,नाहीद उस्मानी,डा सुषमा सिंह,सुन्दरम खरे, लक्ष्मी अग्निहोत्री,दिनेश बाल्मीकि से मिले एवं उनका उचित मार्गदर्शन करते हुए संभावित सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय के प्रो.चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, प्रो.वाइस चांसलर डॉ आर.एस.त्रिपाठी,ओएसडी डॉ आर.एन.त्रिपाठी,प्रो आर.एस. निगम, विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शैलेंद्र यादव तथा रसायन विभाग के सभी शैक्षणिक गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने स्वागत अभिनंदन किया तथा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर ईजी.अनंत कुमार सोनी द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *