Gurukulam School : गुरुकुल ज्ञानोदय विद्यापीठ के छात्रों ने उच्च माध्यमिक एवं हाई स्कूल परीक्षा में रचा इतिहास।

Loading

Gurukulam School : सतना। गुरुकुल ज्ञानोदय विद्यापीठ स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष की उच्च माध्यमिक एवं हाई स्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर वि‌द्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। गणित संकाय में सुफ़ियान अहमद ने 95.2% अंक प्राप्त कर सतना ज़िले में ‌द्वितीय स्थान और विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अथर्व ‌द्विवेदी ने 88.2% अंर्को के साथ वि‌द्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अश्मित गुप्ता ने 82.4% अंर्को के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं वाणिज्य संकाय में काशिश गुप्ता ने 89.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतीक कच्छवाहा ने 84% अंकों के साथ दूसरा और प्रांशी गुप्ता ने 81.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।हाई स्कूल परीक्षा में भी वि‌द्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माही अग्रवाल ने 97.8% अंक प्राप्त कर सतना जिले में दूसरा स्थान तथा वि‌द्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। जोया सुहेल ने 95.4% अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय और कृपा मिश्रा ने 93.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने इन विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विद्यालय प्रबंधन, मशक्षकों और अमभभािकों ने इन विद्यार्थषयों की उपलजधधयों पर गिष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *