मेरे ही पुलिस वाले को दिखा रहा था पिस्टल, इतनी हिम्मत? भरत तिवारी मामले में बोले CM सम्राट चौधरी, मंच से फूटा गुस्सा।

अगर आप भी सोशल मीडिया यूजर है तो इन दिनों आपने भरत तिवारी मामले के बारे में सुना ही होगा यह मामला बिहार का है अगर शॉर्ट में मामला आपको बताना चाहे तो बात यह है की पुलिस को सूचना मिली थी की एक भरत तिवारी नामक युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अवैध हथियार पिस्टल के साथ फोटो डाले हुए हैं। जिसकी जानकारी लगते ही आर्मस एक्ट की कार्यवाही के उद्देश्य से पुलिस तत्काल भरत तिवारी नामक युवक के घर पर पहुंच गई, लेकिन दिमाग हिला देने वाली बात यह रही कि जब पुलिस भरत तिवारी के घर पहुंची तो भागने की जगह भरत तिवारी पुलिस पर ही पिस्तौल तानकर खड़ा हो गया, वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उस समय पुलिस वहां से चली गई। अगले दिन पुलिस ने घेराबंदी कर बिहार के ही एक गांव में भरत तिवारी को घेर लिया भरत तिवारी उसे समय फेसबुक पर लाइव था और उसने लाइव चालू रखते हुए ही पुलिस के सामने सरेंडर किया और अपनी पिस्तौल पुलिस के सामने फेंक दी बावजूद इसके भरत तिवारी का एनकाउंटर पुलिस द्वारा कर दिया गया।

बता दे कि भोजपुर के बेलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत तिवारी की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, परिजनों के गंभीर आरोप, फेसबुक लाइव का वायरल वीडियो और नेताओं की जांच की मांग ने इस पूरे मामले को सवालों के घेरे में ला दिया है, मृतक भरत तिवारी के परिजन दावा कर रहे हैं कि एनकाउंटर के दौरान वह फेसबुक पर लाइव था और पुलिस के सामने अपना हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर चुका था, आखिर सरेंडर के बाद ऐसी क्या परिस्थिति बनी कि पुलिस को गोली चलानी पड़ी। भोजपुर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के मामले ने तूल पकड़ा, परिजनों का दावा है कि भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था और वह फेसबुक लाइव भी था।

मंच पर भरत तिवारी मामले में गरजे CM

वही इस मामले में भरे मंच से बिहार के नव निर्वाचित CM सम्राट चौधरी गरजते हुए नजर आए, CM सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया में एक वीडियो देखा जिसमें कोई मेरे ही पुलिस वालों पर हथियार तानकर खड़ा है इतनी हिम्मत हो गई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *