Yamuna River Update तो ये बड़ा और भयानक मामला है वृंदावन में यमुना नदी का जहाँ दर्जनों श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में लीन होकर, भजन गाते हुए स्टीमर बोट पर सफ़र कर रहे थे और तभी हुआ उनकी ज़िंदगी का सबसे भयानक और खतरनाक हादसा जिसे देख कर सिर्फ़ उनका ही नहीं बल्कि सारी दुनिया का दिल दहल सा गया।
Yamuna River Update
Yamuna River Update UP मथुरा जिले से एक बडे हादसे की खबर सामने आई। वृंदावन में यमुना में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है।हादसा दोपहर सवा 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है। इस नाव में लगभग में दो दर्जन लोग सवार थे। पुल से टकराकर यह दुर्घटना हुई है। हादसे में 10 लोगो की लाशें मिल चुकी है, NDRF और SDRF की टीम भी जल्द मौके पर पहुँची साथ ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और मेडिकल की टीम भी आई और आनन – फ़ानन में रेस्क्यू शुरू किया गया।
Yamuna River Update वहीं हम आपके लिए इस मामले को एक एयर वीडियो लेकर आए हैं video में देखा जा सकता है कि लोग पानी में यहाँ वहाँ हाथ मारकर अपने आपको बचाते हुए साफ़ नज़र आ रहे हैं पुलिस की सारी तमाम कोशिशों के बाद भी दर्जनों लोगो को इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है, एक video में देखा जा सकता है कि दर्जनों मासूम किस तरह भजन गाते हुए स्टीमर बोट पर जा रहे हैं वहीं दूसरी video में उनके पलटने के बाद का दृश्य साफ़ देखा जा सकता है।
Yamuna River Update
Yamuna River Update वही देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है, मोदी जी ने कहा- मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं, स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है, जितनी जल्दी हो सकेगा और जितनी ज़्यादा मदद की जा सकेगी उतनी मदद की जाएगी।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
