एकेएसयू कृषि संकाय की एसोसिएट प्रोफेसर का पेटेंट प्रकाशित। सीवीड एनरीच्ड बायोफर्टिलाइजर्स फॉर क्रॉप न्यूट्रिशन।

Loading

सतना। एकेएसयू कृषि संकाय अनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीता सिंह का पेटेंट प्रकाशित हुआ है। इसका विषय सीवीड एनरीच्ड बायोफर्टिलाइजर्स फॉर क्रॉप न्यूट्रिशन है। उन्होंने बताया की दाल वाली फसलों में चना इसका बोटैनिकल नेम साईंसर इरिटिनम है का भारत में उत्पादन में प्रथम स्थान है जो दाल उत्पादन का 50% है परंतु अभी भी चने की उत्पादकता प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बहुत कम है और उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने बताया की वेस्ट जैसे सिवीड वाटर हाईसाइंथ तथा रॉक फॉस्फेट से तैयार होने वाली उर्वरक जो पेटेंट का विषय है यह चने की फसल उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने में अधिक कारगर सिद्ध हुआ है।रासायनिक उर्वरकों से यह जैव उर्वरक काफी सस्ता है तथा इको फ्रेंडली भी है।

डॉ. विनीता सिंह ने बताया की इस पेटेंट प्रकाशन में उनका सहयोग एएनडीयूएटी कुमारगंज अयोध्या के सस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिकेश एवं डॉ.प्रतिमा सिंह के साथ अन्य सदस्य वैज्ञानिकों का भरपूर सहयोग मिला। उनके इस पेटेंट पपब्लिकेशन के बाद एकेएस विश्वविद्यालय प्रबंधन और एग्रीकल्चर संकाय के समस्त डीन, डायरेक्टर और फैकल्टी मेंबर्स ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *