लूट के आरोपी को अदालत ने किया दोषमुक्त, सोहेल कुरैशी नामक युवक के घर की नपित तक करने पहुंच गया था प्रशासन, जानिए ये बहुचर्चित मामला।

सतना। नजीराबाद नई बस्ती निवासी सोहेल कुरैशी पिता सफीक कुरैशी पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 26.06.2024 को लूट का मुकदमा दर्ज किया था, मामले में पीड़ित द्वारा आरोपी बताए गए सोहेल कुरैशी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी, काफी समय तक तलाश जारी रही जिसके बाद सतना पुलिस एवं प्रशासनिक अमला सोहेल कुरैशी के घर की नपित तक करने पहुंच गया, जिसके कुछ समय बाद ही सोहेल कुरैशी पुलिस तक पहुंच गया और बुलडोज़र कार्यवाही होने से पहले ही थम गई।

जिसके बाद अब दिनांक 15.05.2026 को न्यायालय ने सोहेल कुरैशी को दोषमुक्त माना है, देश के विभिन्न कोनों से इन दिनों ऐसे कई मामले सामने आ रहे है, जिनमें कई सालों बाद न्यायालय द्वारा लोगों को दोषमुक्त किया जा रहा है, अब सवाल ये है कि अगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने से पहले पीड़ित की कही गई बात और आरोपों की थोड़ी सी जांच कर ले तो आने वाले समय में सभी जगहों पर ऐसे मामले कई हद तक रुक सकते है।

जानकारों का कहना है:

वही इस मामले में जानकारों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए घर का निरीक्षण किया जाता है, ताकि भय से आरोपी सामने निकल कर आ जाए लेकिन सत्यता ये होती है कि असल में किसी बुलडोजर कार्यवाही का मकसद ही नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *