सिंगरौली में एक ऐसी बड़ी घटना हुई जिसने सिर्फ सिंगरौली पुलिस को ही नहीं बल्कि पूरी मध्य प्रदेश पुलिस को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया, बदमाशों ने लगभग 20 मिनट के समय में बैंक से लाखों कैश और सोना पार कर दिया मध्य प्रदेश पुलिस के बारे में आपको बता दें कि इनका रवैया चोरों और डकैतों के खिलाफ बड़ा सख्त रहता है और ऐसी घटनाएं यहां पर ना के बराबर होती हैं लेकिन इसी बीच अचानक ऐसी एक घटना ने आमजन के साथ-साथ पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है।
ये है मामला :

सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती की घटना ने पूरे शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, विंध्यनगर रोड स्थित ‘टाइगर इन होटल’ के पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में करीब 12 बजे पांच हथियारबंद बदमाश घुसे और महज 15 मिनट के अंदर करीब 20 लाख रुपए की नकदी और लॉकर में रखा लगभग 5 करोड़ रुपय की कीमत का सोना लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए बैंक के अंदर फायरिंग भी की। मामले के तुरंत बाद तत्काल प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और जांच शुरू कर दी, पुलिस का दावा यह लोग किसी भी हाल पर बचकर भाग नहीं पाएंगे जल्द होगी कार्यवाही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है:
वही इस बड़े और गंभीर मामले में प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एसपी सिंगरौली का कहना है ये लोग किसी भी हालत में बच नहीं पाएंगे कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाला हर शख्स सलाखों के पीछे होगा कार्यवाही के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर नाकाबंदी कर दी गई है जल्द ही मिसाल पेश करने वाला रिजल्ट आप सबके सामने होगा, जल देखने मिलेगा पुलिस का पावर।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
