उज्जैन, ग्वालियर,खरगोन समेत 7 कलेक्टर बदले, 11 आईएएस की नवीन पदस्थापना ।

Loading

(मध्य प्रदेश) भोपाल राज्य शासन ने 11 आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना की है। शासन द्वारा जारी आदेश में एम सेल्वेंद्रन को सचिव मुख्यमंत्री से आईजी पंजीयन और मुद्रांक तथा आयुक्त किसान कल्याण और पदेन सचिव के राजस्व विभाग नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को अपर सचिव मुख्यमंत्री, कलेक्टर शिवपुरी अक्षय सिंह को कलेक्टर ग्वालियर, कलेक्टर उज्जैन आशीष सिंह को एमडी सड़क विकास निगम, संचालक आदिम जाति रविन्द्र कुमार चौधरी को कलेक्टर शिवपुरी, कलेक्टर बड़वानी शिवराज वर्मा को कलेक्टर खरगोन, कलेक्टर सिवनी राहुल हरिदास फटिंग को कलेक्टर बड़वानी, कलेक्टर खरगोन कुमार पुरूषोत्तम को कलेक्टर उज्जैन, कलेक्टर अनूपपुर सोनिया मीना को उपसचिव शासन पदस्थ किया गया है।

(मध्य प्रदेश) आयुक्त नगरनिगम जबलपुर आशीष वशिष्ठ को कलेक्टर अनूपपुर, सीईओ जिला पंचायत सागर क्षितिज सिंघल को कलेक्टर सिवनी पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *