सतना में देर रात शराब दुकान में जमकर विवाद, देखिए घटना का वीडियो और जानिए पूरा मामला, शराब ठेकेदारों का आतंक।

Satna News : सतना शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत के कोठी मोड़ पर स्थित शराब दुकान में देर रात हुआ जमकर विवाद, जानकारी के अनुसार ठेकेदार के लड़कों ने ग्राहको से की जमकर मारपीट। वही मामले की मुख्य वजह की बात की जाए तो ये विवाद एमआरपी रेट (MRP) से अधिक रेट पर शराब बेचने पर हुआ, जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

Satna News : वहीं इस मामले का एक एंगल ये भी है कि शराब ठेकेदार शहर में सिंडिकेट बनाकर लगातार काम कर रहे है, पिछले वित्तीय वर्ष में बिकने बाली शराब की बोतल में बटाया 90 से 100 रुपए। MRP रेट से ज्यादा रेट पर बिक्री के बाद भी कई शिकायतों पर आबकारी विभाग की कोई भी उचित कार्यवाही देखने को नहीं मिल रही है और लगातार विवाद पर विवाद होते जा रहे है।

आबकारी विभाग की एक तगड़ी कार्यवाही ऐसी समस्याएं कर सकती है खत्म:

Satna News : इस मामले में गहराई से सोचने वाली बात ये भी है कि हर दूसरे दिन शहर या जिले की एक न एक शराब दुकान पर एमआरपी रेट से ज्यादा दामों पर शराब बेचने को लेकर लगातार स्टाफ और ग्राहकों के बीच विवाद देखने सुनने को मिल रहा है, अब बात ऐसी नहीं है कि आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सतना के सोशल मीडिया या अखबारों से जुड़े हुए नहीं है जो इन्हें इससे संबंधित खबरें सुनाई नहीं दे रही।

खबरें तो सुनाई पड़ रही हैं लेकिन कार्यवाही के नाम पर कोई एक भी मामला अभी तक निकल कर सामने नहीं आया, हर बार ऐसे विवादों में पुलिस को ही जाकर मामला सुलझाना पड़ता है, अगर आबकारी विभाग एक बार शख्त तरीके से सभी शराब बेचने वालों को बोल दे की शराब केवल और केवल एमआरपी रेट से ही बेची जानी है तो शराब दुकान में होने वाले 80% तक विवाद खत्म हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *