SATNA NEWS : रोटरी क्लब की नए सत्र की बैठक संपन्न, 1 जुलाई को वृहद रक्तदान शिविर का होगा भव्य आयोजन..

SATNA: अंतरराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था रोटरी क्लब सतना नए सत्र 2023 – 24 की बैठक होटल उमा रेसिडेंसी में संपन्न हुई रोटरी क्लब का नया सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत अध्यक्ष संतोष गुप्ता द्वारा किया गया आगामी 1 वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी सचिव हरिओम गुप्ता द्वारा दी गई सभी का आभार कोषाध्यक्ष मनोज अरोरा द्वारा किया गया नए सत्र की शुरुआत 1 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से जिला अस्पताल सतना में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है..

SATNA NEWS : इस कार्यक्रम के संयोजक मोहित मोगिया एवं वर्धमान जैन है जुलाई माह में रक्तदान शिविर,कुष्ठ रोग शिविर,वृक्षारोपण,शपथ ग्रहण समारोह,डॉक्टर एवं सीए डे पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, आज की बैठक में प्रमुख रूप से रोटरी क्लब के अध्यक्ष संतोष गुप्ता सचिव हरिओम गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोज अरोरा विनोद गोयल मनोहर डिगवानी दिलीप अरोरा कमल पुरुषवानी इनरव्हील की अध्यक्ष नीता अग्रवाल उद्गम अध्यक्ष अनमोल केसरवानी सुनीता गुप्ता डॉ रजनीश जयसवाल डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ललित खुराना गोपाल धूत शरद पांडे जागृत कपूर मोहित मोगिया वर्धमान जैन मेहुल पटेल सहित काफी संख्या में रोटेरियन साथी उपस्थित थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *