शहर में देखते ही देखते ढह गई 2 मंजिला बिल्डिंग, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत 5 घायल, 3.30 बजे तक चला रेस्क्यू..

Loading

सतना। शहर के महावीर भवन के पास देर रात अचानक एक बिल्डिंग हुई धराशाही, एक बिल्डिंग गिरी। जानकारी के अनुसार लगभग 3 लोग मलवे में दबे, सूत्रों के अनुसार पिंकी कलेक्शन की गिरी है बिल्डिंग मौके पर रेस्क्यू जारी, हजारों की तादाद में लोगो का लगा हुजूम, जानकारी मिलते ही वरिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी पहुचे मौके पर, स्थानीय लोगो एवं अधिकारियों ने जानकारी देकर जेसीबी को मौके पर बुलाया, मौके पर लोगो की भीड़ होने के चलते जेसीबी को मलवा हटाने में करना पर रहा दिक्कतों का सामना, हालांकि जिसके बाद रेस्क्यू लगभग 4 घंटे चला..

बता दे की मंगलवार देर रात शहर के बीच बाजार महावीर भवन के आगे एक दो मंजिला इमारत मंगलवार की रात करीब 10:30 भरभरा कर गिर गई। तीन लोग मलबे में दब गए, जबकि तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए। रेस्क्यू आपरेशन में दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक की मौत मलबे में दबने से हो गई। जिसका शव रात 3 बजे निकाला गया। बाजार में हादसे की खबर सुनते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनि धि सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे एक युवक को करीब 11.30 बजे लोगों ने सकुशल निकाल लिया, जबकि दूसरे व्य क्ति को रात 1.30 बजे निकाला गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है..

हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है:

हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें सोनू कोल की हालत ठीक है, लेकिन रामदेव चौधरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वह सामान्य बातचीत नहीं कर पा रहा है। हालांकि खतरे से बाहर बताया गया है। भवन स्वामी नरेन्द्र भी घायल हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दो अन्य सामान्य घायल थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है..

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को यहां पर 5 लोग काम कर रहे थे। जिसमें दो मिस्त्री और 3 लेबर थे। इसमें से एक लेबर सोनू कोल सिंहपुर के पास किशनपुर गांव का निवासी है और दूसरा रामदेव चौधरी निवासी रामपुर बताया जा रहा है। जब काम चल रहा था तो मालिक नरेन्द्र सहित परिवार एक अन्य भी वहीं मौजूद थे। सोनू के अनुसार जब काम चल रहा था तो छत से दासा तेजी से गिरा है। इसके साथ ही छत की छपाई गिरने लगी है। यह देख सब भागने लगे हैं। यहां काम करने वाला बालेन्द्र बच निकलने में कामयाब रहा। सोनू मलबे की चपेट में आकर वहीं फंस गया। 3 लोग मलबे में दब गए..

अंदर से लगातार आ रही थी आवाज :

बचाव दल के साथ मौके पर मौजूद नगर निगम कमिश्नर अभिषेक गहलोत और एसडीएम नीरज खरे ने जब भवन स्वामी के बारे में पता करने की कोशिश की तो बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती है। लिहाजा इस घर की एक महिला सदस्य को बुलाया गया। महिला ने बताया कि अंदर एक लेबर फंसा हुआ है। उसकी आवाज आ रही है। वह मलबे में अंदर दबा हुआ है। लिहाजा बचाव दल के साथ अधिकारी भवन के पिछले हिस्से की ओर से अंदर की ओर गए हैं। जहां से आवाज आने की बात सामने आई है..

निगमायुक्त ने तुरंत निगम के दस्ते को मौके पर किया रवाना :

घटना की सूचना जैसे ही निगमायुक्त को लगी उन्होंने तुरंत निगम के दस्ते को मौके पर रवाना किया और खुद मौके पर पहुंचे। यहां पर कोई हादसा न हो लिहाजा पहले बिजली कनेक्शन कटवाया गया। इसके बाद जेसीबी से मलबे के सामने का हिस्सा हटवाया गया। इसके बाद अंदर किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए जेसीबी से मलबा हटाने का काम रोक दिया गया है। अब जब मलबे के पिछले हिस्से में लेबर के दबे होने की जानकारी सामने आई है तो बचाव के दूसरी रणनीति तैयार की जा रही है। जिससे मलबा सावधानी से हटा कर अंदर दबे लेबर को सकुशल बाहर निकाला जा सके..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *