Rewa में 2 आदिवासी बहनों के साथ गैंगरेप का दिल दहला देना वाला मामला आया सामने, 7आरोपियों ने मिलकर शर्मनाक घटना को दिया अंजाम..

Loading

Rewa News : बता दे की सतना जिले के मैहर की निर्भयाकांड की पीड़ित मासूम अस्पताल से घर भी नहीं पहुंची कि अब रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में युवकों ने हैवानियत की हद पार कर दी। जंगल में चकौड़ा का साग काटने गईं 13 व 14 साल की दो चचेरी आदिवासी बहनों से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्चियों ने जब कहानी बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। एक के साथ पांच व दूसरी के साथ दो आरोपियों ने दरिंदगी कर वीडियो भी बनाया..

लकड़ी लाने जंगल गई दोनों बहनों के साथ 7 आरोपियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, 5 आरोपी गिरफ्तार :

एक दिन पूर्व रविवार को सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस पीड़ित बच्चियों की पहचान कर थाना लेकर आई। मामला दर्ज कर पांच लड़कों को हिरासत में लिया। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं..

दो बहनों के साथ वहशीपन की यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है। 13 व 14 साल की दोनों बहनें चकौड़ा का साग काटने जंगल गईं थीं। वहां पांच लड़कें पहले से ही मौजूद थे। दोनों बहनों को देखकर आरोपी अश्लील इशारे करने लगे और फोन कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। उनके इरादों को भांपकर दोनों बहनें वहां से भागने लगीं। इस पर सभी आरोपियों ने उनका पीछा किया और पकड़ कर करकाछ जंगल ले गए। वहां बच्चियों को बंधक बना लिया और उनके साथ सातों लड़कों ने दुष्कर्म किया। आरोपी इस दरिंदगी का वीडियो भी बना रहे थे। हैवानियत के बाद भी वे उनको बंधक बनाए रहे और दोनों बहनें छोड देने की गुहार लगाती रहीं..

वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया :

सूत्रों के अनुसार बाद में आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया। बदनामी के डर से खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को देने की हिम्मत वे नहीं जुटा पाईं..

सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी विवेक सिंह, एएसपी विवेक कुमार लाल, सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *