अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में एकेएस फैकेल्टी प्राची सिंह ने महिला सशक्तिकरण की की सशक्त वकालत,किया शोध पत्र प्रस्तुत,बेहद उम्दा रहा प्रदर्शन।

Loading

सतना। जबलपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में एकेएस विश्वविद्यालय की कला विभाग में कार्यरत अर्थशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका प्राची सिंह ने हिस्सा लिया। उन्होंने जबलपुर में 9 व 10 मार्च को महिला सशक्तिकरण -2024 विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में योजनाओं का प्रभाव विषय पर प्राची सिंह ने मौलिक शोध पत्र प्रस्तुत किया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभाव व जीवन मे आने वाले सकारात्मक प्रभावों को उन्होंने रेखांकित एवम व्याख्यायित किया।

विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एस. बेग, विभाग फैकल्टी राजीव बैरागी,डॉ.पुष्पा सोनी,डॉ. ऊषा द्विवेदी,गौरव सिंह,अश्विनी कुमार ओमरे ने खुशी जाहिर की।इस कॉन्फ्रेंस में भारत के साथ ही अन्य देशों के विभिन्न विश्विद्यालय से आये हुए विद्वजनों ने भी सहभागिता दर्ज की व कॉन्फ्रेंस के आयोजक मंडल के द्वारा उनके रिसर्च पेपर और तथ्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *