AKS UNIVERSITY: एकेएस मेकनिकल संकाय दूसरे और छटवे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स की इंडस्ट्रियल विजिट….

सतना। एकेएस वि.वि. सतना के विभिन्न संकायों में स्टूडेंट्स को करके सीखने के लिए विभिन्न संस्थानों ने प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए भेजा जाता है जहां स्टूडेंट्स विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में टेक्स्टबुक की पढ़ी हुई चीजों को प्रयोग करके देखते है….

इसी कड़ी में बी.टेक मैकेनिकल संकाय के दूसरे और छटवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने इजी. डी. एन त्रिपाठी, इंजी आलोक रंजन तिवारी और इजी. केशव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में बाणसागर बांध की निर्माण से लेकर उनके विभिन्न विकास की क्रमोन्नत जानकारी प्राप्त करने के साथ विद्युत की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जिसमे पेनस्टॉक से टरबाइन तक पानी आने की प्रक्रिया, कैचमेट एरिया, सर्ज टैंक के साथ ही अन्य जानकारियां प्राप्त की गई….

टरबाइन से प्राप्त मेकेनिकल का इलेक्ट्रिकल ऊर्जा में जनरेट जनरेटर द्वारा कैसे परिवर्तन होता है इस बात की सम्पूर्ण जानकारी छात्रों को मिली। मेकेनिकल विभागाध्यक्ष ऊर्जा डा० पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्रों को विजिट कराई गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने स्टूडेंट्स को लगन और मेहनत से प्रैक्टिकल नॉलेज लेने की सलाह दी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *