AKS UNIVERSITY: एकेएस विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों की इंडस्ट्रियल विजिट….

Loading

जल संशोधन केंद्र की विजिट के दौरान छात्रों को इंजीनियर्स ने समझाई वाटर सप्लाई मैकेनिज्म….

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग संकाय के बी.टेक सिक्स सेमेस्टर और डिप्लोमा 6th के स्टूडेंट्स ने जल संशोधन केंद्र सतना की विजिट के दौरान कई मैकेनिज्म समझी, विद्यार्थियों का समुचित मार्गदर्शन करते हुए विभागाध्यक्ष इंजीनियर विशुतोश बाजपेई ने विजिट की महत्ता से पूर्व में ही परिचित कराते हुए सलाह दी कि जल शोधन केंद्र में जो सवाल आपके जेहन में आए उन्हें जरूर इंजीनियर से पूछें, संकोच ना करें, विद्यार्थियों ने जल संशोधन केंद्र में सेडिमेंटेशन,फिल्ट्रेशन, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की….

इसके विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं और पर्यावरणीय महत्ता पर भी इंजीनियर्स ने उनका मार्गदर्शन किया। सतना शहर में डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन की कितनी लंबाई है और यह कैसे सभी वार्डों तक पहुंचता है इसकी भी कंप्यूटरीकृत जानकारी प्रदान की गई ,इसी के साथ छात्रों से कुछ प्रैक्टिकल वर्क भी परफॉर्म करवाए गए, जल निगम के इंजीनियर विवेक माधव ने छात्रों की समस्त जिज्ञासाओं का समुन्नत निराकरण किया,उन्होंने हर स्टूडेंट को उनके सवालों के जवाब दिए, विजिट में विभाग अध्यक्ष इंजीनियर विशुतोश वाजपेई ,फैकेल्टी सतीश तिवारी, श्रद्धा पांडे ,आदित्य बुद्रारा, गरिमा पांडे आकांक्षा अग्रवाल शामिल रहे स्टूडेंट्स ने विजिट को काफी शानदार निरूपित किया….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *