AKS UNIVERSITY SATNA : एकेएस विश्वविद्यालय के बीटेक सीएसई छात्र ने पास की गेट परीक्षा..

सतना.. । AKS: एकेएस विश्वविद्यालय सतना के बीटेक सीएसई के छात्र गौरव पटेल ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट अच्छे अंको से उत्तीर्ण की है आपको बता दें की ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है।

भारतवर्ष में गेट सार्वजनिक क्षेत्र में स्नातकोत्तर स्तर एवं उच्च स्तर के पदों के लिए एक प्रवेश द्वार है गौरव पटेल की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर के एसोसिएट डीन और विभागाध्यक्ष अखिलेश ए वाउ एवं विभाग के अन्य फैकल्टीज ने गौरव को शुभकामनाएं दी हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *