Aks University : एकेएस विश्वविद्यालय के छात्र का पावर जेनरेशन कंपनी में चयन।

Loading

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना के एमएससी, पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्र लिटिल प्रजापति का चयन अच्छे पैकेज पर हुआ है। पावर जेनरेशन कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर लिटिल चयनित हुए हैं। उनका कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ है। साढे चार लाख पर एनम के पैकेज पर लिटिल को नियुक्ति मिली है।स्टूडेंट के चयन पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी.ए.चोपड़े, प्रतिकूलपति डॉ.हर्षवर्धन,प्रो.आर.एस. त्रिपाठी,पर्यावरण विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ.महेंद्र तिवारी, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। लिटिल प्रजापति के चयन पर उनके माता-पिता ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया है।

लिटिल ने अपने चयन का श्रेय एकेएस विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *