20 प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सूची में विकल्प शामिलभारत के विविध प्रतीक के तौर पर देश की नजर।

Loading

सतना। राष्ट्रीय पत्रिका हिंदुस्तान हेराल्ड द्वारा देश के टॉप इनफ्लुएंशियल पर्सनालिटी २०२४ की जारी सूची में जिले के विकल्प सिंह को स्थान दिया है। इस सूची में उन्हें शामिल किया गया है, जो अपनी प्रतिभा, लचिलेपन एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व से पूरे भारत के दिलों और दिमागों को मंत्रमुग्ध कर रहे है। इस सूची में बिजनेस टाइकून से लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शकों तक सभी का नाम शामिल है। जिनकें पास अपनी एक अनूठी कहानी है, जो अपनी उपलब्धियों और समर्पण से जनता को प्रेरित करती है। इस पर विकल्प सिंह ने पत्रिका हिंदुस्तान हेराल्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मेरा मानना है कि यह केवल मेरा नहीं अपितु उन सामाजिक उत्तरदायित्वोंं का भी सम्मान है जो मैं अपने समाज के प्रति कार्यों के माध्यम से निर्वहन करने का प्रयास कर रहा हूं। मुझे सूची में शामिल करने के लिए मैं अत्यंत ही विनम्रता से इसे स्वीकार करता हूं।

मिला आठवां स्थान:

२० प्रभावशाली व्यक्तित्वों की सूची में विकल्प सिंह को आठवें स्थान पर रखा है। विकल्प सिंह को मध्य प्रदेश के एक युवा वकील और सामाजिक कार्यकर्ता, विकल्प सिंह, यूथ क्लब के संस्थापक सदस्य हैं, जो कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून उनकी प्रेरणादायक यात्रा में एक और आयाम जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *