Amisha Patel: मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, चेक बाउंस मामले में जारी हुआ था अभिनेत्री के खिलाफ वॉरंट….

Loading

Actress Amisha Patel : जानकारी के लिए बता दे की अमीषा पटेल जल्द ही गदर 2 फिल्म में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में वो सनी देओल के अपोजिट दिखेंगी, हाल ही में इसका टीजर भी सामने आया है..

Actress Amisha Patel : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल को लेकर एक बड़ी और रोचक जानकारी सामने आई है, अभिनेत्री ने रांची के सिविल कोर्ट में आज (17 जून) सरेंडर किया है, 7 अप्रैल 2023 को एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में वॉरंट जारी किया गया था, झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने दोनों पर यह केस दर्ज कराया था..

Actress Amisha Patel : सूत्रों के अनुसार रांची सिविल जज (सीनियर डिविजन) डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर करने के बाद 10 हजार के मुचलके पर अभिनेत्री को जमानत मिल गई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जून को होनी है, जिसमें अभिनेत्री को पेश होना है। सुनवाई के दौरान अगर वह कोर्ट में मौजूद नहीं रहती हैं तो उनका खारिज कर दिया जाएगा…

जानिए पूरा मामला :

Actress Amisha Patel : शिकायतकर्ता के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक की शूटिंग साल 2013 में शुरू हुई थी, जिसके  लिए अमीषा और उनके पार्टनर ने पैसे लिए थे। तब दोनों ने निर्माता से कहा था कि शूटिंग पूरी होने के बाद वे पूरे पैसे ब्याज समेत लौटा देंगे, हालांकि, जब उन्होंने पैसे मांगे तब यह रकम निर्माता को नहीं लौटाई गई। काफी समय के बाद दोनों की तरफ से ढाई करोड़ और 50 लाख के दो चेक दिए गए जो बाउंस हो गए….   

About Amisha Patel Hot Bollywood Actress : जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में वह सनी देओल के अपोजिट दिखेंगी, हाल ही में इसका टीजर सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *