Satna News : पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता के आदेशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार व सतत् अवैध नशीली कफ सिरफ तस्करो के विरूद्ध लगातार थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्यवाही करने के तारतम्य में , विश्वसनीय सूत्रो के माध्यम से अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी की सूचना पर दिनांक 28.06.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना विक्रम सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान श्री उमेश प्रताप सिंह द्वारा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विजय त्रिपाठी के हमराह टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई।
Satna News : रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी विजय सिंह पिता स्व ललन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी केमार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना के अधिपत्य से 25 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ कीमती लगभग 4250 /- रू. की जब्त की गई, वापसी पर थाना रामपुर बाघेलान में अपराध क्रमांक 493 / 2024 धारा 8B,21,22 NDPS Act, 5/13 MPDC Act का कायम किया गया है ।
आरोपी का नाम पता:
विजय सिंह पिता स्व ललन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी केमार थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना (म.प्र.)
जब्त सामग्री:
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/06/1000073696.jpg)
(1) 25 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ कीमती लगभग 4250/- रु।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में निरी. उमेश प्रताप सिंह थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान, उप निरी विजय त्रिपाठी, प्र आर चितेन्द्र पांडे, ओम नारायण मिश्रा, आर नंद कुमार त्रिपाठी, सैनिक सुदर्शन उपाध्याय आदि की सराहनीय भूमिका रही है।
![](http://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20230909_202708.jpg)
(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸