भाजपा पार्षद पर बका से हमला, देखिए वीडियो, गंभीर हालत में रेफर किए गए पार्षद, 2 आरोपी गिरफ्तार।

Loading

सतना। शहर में मंगलवार देर रात को भाजपा पार्टी से पार्षद महेंद्र पांडेय पर बका से हमला कर दिया गया। जानकारी प्राप्त हुई की ये हमला सिविल लाइन में हुआ है जिसके बाद पार्षद की हमला काफी गंभीर बताई गई, घायल अवस्था में पार्षद महेंद्र पांडेय अस्पताल लाए गए, जिसके बाद उनको गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रीवा रेफर कर दिया गया।

वहीं तत्काल इस बड़े मामले की सूचना प्राप्त होते ही महापौर योगेश ताम्रकार भी तत्काल पहुंचे जिला अस्पताल और त्वरित उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया, वहा मौजूद लोगो द्वारा आरोपी का नाम रामपाल गुप्ता बताया गया, आरोपी टाटा 407 मे फल की दुकान लगाता है ये बात भी सामने आई।

तत्काल ही पार्षद पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी रामपाल गुप्ता और कमलेश गुप्ता के खिलाफ सिटी कोतवाली में 307 का मुकदमा भी दर्ज किया गया, जिसके बाद आज पार्षद महेंद्र पांडे के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले ससुर और दामाद को कोतवाली पुलिस ने न्यायलय में पेश किया।

वहीं आज पार्षद महेंद्र पांडेय के ऊपर हमले के मामले में वीडियो आया सामने जिसमे पार्षद और उनके गुर्गों द्वारा फल दुकानदार से की जा रही मारपीट, और मारपीट कर उसके दुकान के फल को सड़को में फेका, जिसके चलते विवाद बढ़ा, और यह घटना घटित हुई, बताया जा रहा की पार्षद महोदय दुकानदार को उसकी दुकान हटाने के लिए परेशान करते थे, मानो जैसे पार्षद खुद अतिक्रमण अधिकारी हो।

1- इस वीडियो को चाकूबाजी की घटना के एक दिन पहले का वीडियो बताया जा रहा है। जब अतिक्रमण दस्ता द्वारा कार्यवाही की गई थी।।2- यह वीडियो चाकूबाजी की घटना के बाद का बताया जा रहा है, जब चाकूबाजी की घटना के बाद पार्षद समर्थक मौके पर पहुंचे थे। दोनों वीडियो अलग अलग दिनांक और अलग अलग जगह के है।

कांग्रेस के पार्षदों ने बैठक कर विगत दिवस पार्षद महेंद्र पाण्डेय के साथ हुई घटना को निंदनीय बताया है। पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *