सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंथी इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गली नंबर 16 के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार मुस्तफीक अहमद, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद सिद्दीक सहित अन्य लोगों के साथ माजिद, खलील, बाबू समेत आधा दर्जन लोगों ने विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में महिलाओं को भी चोटें आई हैं। मारपीट के साथ ही एक गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस बड़ी और गंभीर घटना के बाद दोनों पक्ष सिटी कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्यवाही कर आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
