भाजपा मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन।

Loading

सतना । दीनदयाल मंडल की बैठक रविवार को आयुष्मान हॉस्पिटल रोड स्थित अमृत वाटिका में मंडल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्यअतिथी के रूप मे माननीय सांसद श्री गणेश सिंह जी, महापौर योगेश ताम्रकार जी, जिला अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, जिला उपाध्याय श्री अशोक गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष श्री संजय तीर्थवानी जी, मंडल प्रभारी परशुराम गुप्ता जी रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। सांसद श्री गणेश सिंह ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं।महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने कहा पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें। मंडल अध्यक्ष श्री संजय तीर्थवानी ने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है तथा चुनावी वेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। बैठक में मंडल पदाधिकारी, पार्षद, वार्ड प्रभारी संयोजक, सह संयोजक, बूथ के कार्यकर्ता, पोलिंग एजेंट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *