आज पहली बार SATNA आएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, श्रीराम वन गमन पथ प्रोजेक्ट पर करेंगे चर्चा, कार्यक्रम करीब 2 घण्टे हुआ लेट।

Loading

Mohan Yadav in Satna सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 16 जनवरी मंगलवार को सतना जिले के दौरे पर, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आएंगे सतना, पूर्व में रीवा जाते हुए सतना, रीवा, सोहावल मार्ग पर सतना के जन प्रतिनिधियों ने किया था मुख्यमंत्री Mohan Yadav का स्वागत। (Mohan Yadav in Satna) मुख्यमंत्री के चित्रकूट और मझगवां के समीपी ग्राम पटना आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम डॉ यादव का ये पहला सतना दौरा होने जा रहा है।

Mohan Yadav in Satna : बता दे की 16 जनवरी को CM मोहन यादव का पहले सतना दौरे का ऐलान होते ही प्रशासन तैयारियां तेज कर दी थी, कलेक्टर एसपी ने खुद पटना पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया था, और सभी चीजों को व्यवस्थित कर दिया था।

C.M. Mohan Yadav in Satna सतना। वहीं सुबह से दोपहर होते ही ये खबर सामने आने लगी है की पटना में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम करीब 2 घण्टे लेट हो गया है। अभी दिल्ली से खजुराहो तक नही पहुँचा है सीएम Mohan Yadav का प्लेन।

ये भी जानिए:

Mohan Yadav in Satna : विकसित भारत संकल्प यात्रा में 51 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्य का होगा भूमिपूजन लोकार्पण।    सतना। जिले के मझगवां विकासखंड के ग्राम पटनाखुर्द में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिले के लगभग 51 करोड़ रुपए लागत के 38 विकास कार्यों की सौगात देंगे। (Mohan Yadav in Satna) इसके अनुसार सतना जिले के 28 करोड़ 10 लाख रुपए लागत के 24 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण और 22 करोड़ 74 लाख रुपए लागत के 14 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटना खुर्द में दीप प्रज्वलित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सतना सांसद गणेश सिंह व समस्त कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *