PM Modi पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, मालदीव सरकार ने 3 मंत्रियों को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला।

Loading

PM Modi : लक्षद्वीप को लेकर भारत सरकार के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को मालद्वीप की कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया गया है।राष्‍ट्रपत‍ि मोहम्मद मुइज्जू ने भी उनके बयानों को न‍िजी बताया था. भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था।

PM Modi : इसके बाद मालदीव सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मरियम शिउना, उप मंत्री (परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय) हसन ज़िहान और उप मंत्री (युवा अधिकारिता, सूचना और कला मंत्रालय) मालशा को न‍िलंब‍ित कर द‍िया है।

PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी पर टीका-टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। असल में पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर मालदीव सरकार के ही कुछ मंत्रियों द्वारा विवादित टिप्पणी की गई थीं, उनकी तरफ से भारत की संस्कृति पर भी सवाल उठा दिए गए थे। अब पहले तो मालदीव सरकार ने खुद को उन बयानों से दूर किया था और अब अपने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड करने का काम भी कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था लक्षद्वीप का दौरा :

PM Modi : जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव सरकार के आधिकारिक बयान में कहा था कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था, इसके बाद पड़ोसी देश मालदीव में हंगामा मच गया और वहां की एक मंत्री ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया। मालदीव की युवा अधिकारिता, सूचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘विदूषक’ और ‘इजरायल की कठपुतली’ बता दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *