Aks University : सतना। डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एसोसिएट डीन डॉ.अखिलेश ए. वाऊ ने रेड शाइन प्रकाशन में मुख्य संपादक के रूप में दायित्व संभाला उन्होंने मल्टी डिसीप्लिनरी अप्रोच इन रिसर्च नामक अंतरराष्ट्रीय पुस्तक पर अपनी कलम चलाई। पुस्तक अंतःविषय अनुसंधान के विवरण पर प्रकाश डालती है और विभिन्न दृष्टिकोणों, विधियों और अंतर्दृष्टि को एक साथ लाने के लाभों पर प्रकाश डालती है। डॉ.वाऊ ने बताया की संपादन मुश्किल कार्य है पर सार इकट्ठा करना विशिष्ट अनुभव रहा..

Aks University : एकेएस विश्वविद्यालय ने इसे महत्वपूर्ण जिम्मा माना है। अनंत कु.सोनी, प्रो चांसलर,प्रो.बी.ए चोपड़े,कुलपति,डॉ.जी.के.प्रधान, डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने प्रो.अखिलेश को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं..

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸