आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग,प्रधान आरक्षक को लगी गोली, हुई मौत। देखिए हॉस्पिटल का वीडियो और जानिए पूरा मामला।

Loading

Seoni News : आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में प्रधान आरक्षक को लगी गोली, हुई मौत। सिवनी पुलिस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों को पकड़ने गई थी। इस दौरान बम्होडी गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। फायरिंग में एक प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को गोली लग गई। हेड कांस्टेबल राकेश की हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग करने वाला आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Seoni News : सिवनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया। बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल डूंडा सिवनी पुलिस वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाशों को पकड़ने गई थी। इस दौरान बम्होडी गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।फायरिंग में एक प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को गोली लग गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपुर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *