BJP की पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, मध्य प्रदेश में भाजपा को लगा एक और झटका, आम आदमी पार्टी में होंगी शामिल..

Loading

BJP की पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, मध्य प्रदेश में भाजपा को लगा एक और झटका, बता दे की 20 तारीख को आम आदमी पार्टी में होंगी शामिल, बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज थी ममता, गुना के चाचौड़ा की पूर्व विधायक है ममता मीणा, चाचौड़ा से आम आदमी पार्टी से लड़ेगी विधानसभा चुनाव..

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावी दौर में बीजेपी की मुश्किलें हर रोज़ बढ़ती नज़र आ रही है। इंदौर में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी आज भाजपा छोड़ कर पुन : कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कयास लगा रहे हैं. इनके इस कदम से ज्योतिराज सिंधिया और मंत्री तुलसी सिलावट को एक बड़ा झटका लगा, पूर्व विधायक ममता मीणा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामने की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार वो भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगी और 20 सितंबर 2023 को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। बता दें कि, फिलहाल, ममता मीणा जिला पंचायत सदस्य है..

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि भाजपा में अब समर्पित कार्यकर्ताओं की जरुरत नहीं हैं, वे 19 सितंबर 2023 को प्रदेश अध्यक्ष के सामने भाजपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे देंगी। ममता मीणा ने पार्टी पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही हैं, वह टिकट नहीं मिलने और कम अनुभवी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने को लेकर नाराज थीं। ममता चाचौड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं। 2018 में उन्हें कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह ने हराया था, इस बार भी वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं थी। इसी बीच भाजपा ने चचौड़ा विधानसभा सीट से किसी और को टिकट दे दिया, जिससे ममता मीना नाराज हो गईं और आज आम पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी..

बढ़ सकती है मुश्किलें :

भाजपा से इस्तीफा देने वाले नेताओं की अगर लिस्ट देखी जाए तो काफी लंबी है, चुनाव के नजदीक आने तक मध्य प्रदेश में भाजपा के बीच से 45 साल पुराने राजनीतिक कैरियर वाले 40 से अधिक नेता अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं, और सभी जानते है की दहलीज पर खड़े चुनाव के समय ये सारी गतिविधियां पार्टी के लिए हानिकारक साबित हो सकती है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *