सुरेन्द्र सिंह गहरवार के गृह ग्राम हिनौता में हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा का भव्य शुभारम्भ..

Loading

SATNA NEWS : आज दिनाँक 4 अक्टूबर को चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह गहरवार के गृह ग्राम हिनौता में उनके अग्रज व यजमान श्री महेन्द्र सिंह गहरवार ने श्रीमत स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य जी के आशीर्वाद से राजपुरोहित पंडित मइयादीन शास्त्री जी के मुखारबिन्द से श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया व श्री गैवीनाथ भगवान के दर्शन पश्चात सरोवर से कलशों में जल भर कर भारी संख्या में हिनौता में व्यासगद्दी पहुंच कर भगवान को समर्पित कर बैठकी व मंडप प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने पहुँच कर व्यासगद्दी का आशीर्वाद प्राप्त किया..

Satna News : ग्रामीणों ने कथा का आनंद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। कथा महात्म में आज नारद जी द्वारा भक्ति के पुत्र ज्ञान और वैराग्य को पुष्ट करने का प्रयास किया गया। किंतु असफल होने पर वह बद्री नारायण धाम गये। वहाँ उनकी भेंट सनकादिक ऋषियों से हुई जिन्होंने बतलाया कि ज्ञान और वैराग्य पुष्ट करने के लिए सुखदेव जी के मुखारबिंद से गायी हुई भागवत कथा का श्रवण करें जिससे ज्ञान वैराग्य पुष्ट होंगे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *