Lawrence Bishnoi के शूटर को इस गैंग ने जिंदा जलाया, हरियाणा के यमुनानगर की ये सबसे बड़ी घटना के बारे में जानिए।

हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। राजन के हाथ-पांव बांधकर उसे आग के हवाले किया गया। राजन का शव पश्चिमी यमुना किनारे जली हुई हालत में मिला। राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है।

हरियाणा में लॉरेंस का शूटर जिंदा जलाया, हाथ-पांव बांधकर आग में फेंका, बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन की यमुनानगर में निर्मम हत्या की गई है, राजन के हाथ पांव बांधकर उसे आग के हवाले किया गया है। इस वारदात को पश्चिमी यमुना नहर के किनारे अंजाम दिया गया है। राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा ने ली है। उसने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट किया है। पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, इस हत्या की जिम्मेदारी वाली एक पोस्ट फेसबुक पर वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंदर बंबीहा द्वारा ली जा रही है। पुलिस अधिकारी से जब इस पोस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। मौके पर मृतक के परिचित भी पहुंच गए हैं। उन्होंने इसकी शिनाख्त राजन के रूप में की है. वहीं, उनका कहना है कि वह एक साल से घर नहीं पहुंचा था, और न ही किसी के सम्पर्क में था।

बता दे की पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग चर्चाओं में आई थी और कई गैंग भी उनकी जान के पीछे पड़ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *