सतना में रहकर MP में हासिल कर ली 6वी रैंक, इन लड़कियों का रिजल्ट आपको बताएगा आपकी ज़िंदगी में सोशल मीडिया का बैड इंपैक्ट, खुद इनसे सुनिए सफलता की कहानी।

जैसा की आप सभी लोगों को मालूम होगा कि आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है, जिसमें प्रदेश भर के बच्चों ने खूब मेहनत कर सफलता हासिल की है और जब बात प्रदेश लेवल पर पढ़ाई की आती है तो आप सभी को मालूम होगा कि हमारे सतना जिले के होनहार बेटे और बेटियां कभी भी इस दौड़ में किसी भी जिले से पीछे नहीं रहने वाले हैं। इसी क्रम में स्कॉलर होम स्कूल की छात्रा सिमरन छाबड़िया ने पूरे मध्य प्रदेश में 6वीं रैंक हासिल कर सभी को हैरत में डाल दिया है और पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है।

सिमरन छाबड़िया ने बातचीत के दौरान बताया कि ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं है इसमें मेरे स्कूल स्कॉलर्स होम के समस्त टीचरों का बहुत बड़ा हाथ है, साथ ही मेरे माता-पिता जिन्होंने हर कदम पर मेरा समर्थन किया मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी मैं अपनी कामयाबी का श्रेह पूरी और पूरी तरीके से उनको समर्पित करती हूं।

शबनम खातून ने हासिल किए 91.2%

वही स्कॉलर्स होम की छात्रा शबनम खातून ने हासिल किए 91.2% वहीं दूसरी तरफ सतना स्कॉलर होम की छात्रा शबनम खातून ने 12th कॉमर्स बोर्ड में 91.2% हासिल किए हैं, जहां एक तरफ समाज में लड़कियों को ज्यादा पढ़ाई करवाने पर मां-बाप पर उंगलियां उठाई जाती हैं वहीं दूसरी तरफ इन बेटियों ने बता दिया कि मां बाप का नाम रौशन करना सिर्फ लड़कों का काम नहीं है, बता दे कि शबनम खातून सतना के ईद का चौक की रहने वाली है।

दोनों छात्राओं की कामयाबी में एक चीज़ कॉमन, सोशल मीडिया से दूरी।

सिमरन छाबड़िया और शबनम खातून से उनकी कामयाबी की कहानी के बारे में बातचीत करने के दौरान हमने एक ही फैक्टर कॉमन पाया जो था सोशल मीडिया फैक्टर। दोनों ही छात्राओं ने अलग-अलग तरीके से ये बात बताई कि किस तरह उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई जो उनकी कामयाबी में सबसे ज्यादा मददगार साबित हुआ। आज कल के दौर में हमारे बच्चे अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया और रील स्क्रोलिंग में दे देते हैं जिसके चलते पढ़ाई तो बहुत दूर की बात है वो अपने कॉमन कामों में भी ध्यान नहीं दे पाते, सोशल मीडिया का बैड इंपैक्ट किस तरह से उनका फ्यूचर खराब कर रहा है ये आप सोच भी नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *