Maldives के मंत्रियों को PM Modi का मज़ाक उड़ाना पड़ा भारी, #BoycottMaldive ट्रेंड पर, क्लिक करके जानिए पूरा मामला।

Loading

PM Modi Boycott Maldives : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ने के बाद उठे विवाद नही ले रहा किसी भी तरह कम होने का नाम, यही कारण है कि आज आप और हम हर तरफ Maldives की जमकर निंदा होती हुई सुन रहे है, इसी क्रम में अंडमान-निकोबार के लोगों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है, आप भी जानिए इस मामले के बारे में।

भारत का दम देख Maldives घुटने पर आया:

PM Modi Boycott Maldives : पीएम मोदी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद Maldives घुटने पर आ गया है। पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने वाले मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉल मालदीव ट्रेंड करने लगा। (PM Modi Boycott Maldives) इसके बाद मालदीव की सरकार की तरफ से सफाई वाला बयान भी दिया गया, बता दे की ये तो खुद Maldives वालो ने भी नही सोचा होगा की एक टिप्पणी ना सिर्फ उनपर बल्कि उनके पूरे देश पर इतनी भरी पड़ने वाली है।

PM Modi Boycott Maldives : पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद फोटो पोस्ट करना, लक्षद्वीप की सुंदरता की देशभर में चर्चा शुरू होने के बाद मामला मालदीव तक पहुंचा। मालदीव को ऐसी मिर्ची लगी कि उसके मंत्रियों ने भारत के बारे में भला-बुरा कहने के साथ ही पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी तक कर दी। इसके बाद तो मानों मालदीव की मुश्किलें शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर तो #BoycottMaldive ट्रेंड करने लगा। भारत में पर्यटन के लिए मालदीव की बजाय लक्षद्वीप के समर्थन में फोटो से लेकर वीडियो तक पोस्ट होने लगे। बॉलीवुड स्टार भी इसमें पीछे नहीं रहे। दूसरी तरफ, भारत ने तो आधिकारिक रूप से मालदीव के सामने इस मुद्दे पर विरोध तक दर्ज करा दिया। पर्यटन में नुकसान के साथ ही कूटनीति में खुद को घिरता देख मालदीव घुटने पर आ गया। उसने बयान जारी कर सफाई दी।

अपने ही देश में घिरा Maldives :

PM Modi Boycott Maldives : पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मालदीव सरकार अपने ही देश में घिर गई। इस मुद्दे पर मालदीव की पूर्व डिप्टी स्पीकर इवा अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर टिप्पणियों को ‘शर्मनाक और नस्लवादी’ करार दिया है। ईवा ने कहा कि इस मुद्दे पर कहा कि मुइज्जू सरकार को भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के अधिकारियों द्वारा भारत के खिलाफ ‘घृणास्पद भाषा’ के इस्तेमाल की निंदा की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत हमेशा Maldives का एक अच्छा दोस्त रहा है और हमें इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के जरिये हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव नहीं डालने देना चाहिए। पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी मोदी के खिलाफ टिप्पणियों को ‘निंदनीय और घृणित’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्हें यह स्वीकार करना होगा कि वे अब ‘सोशल मीडिया एक्टिविस्ट’ नहीं हैं और अब उन्हें लोगों और देश के हितों की रक्षा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PM Modi ने शेयर किया था लक्षद्वीप का अनुभव :

PM Modi Boycott Maldives : प्रधानमंत्री मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 2-3 जनवरी को लक्षद्वीप में थे। मोदी ने लक्षद्वीप द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया। मोदी ने ‘एक्स’ पर समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने ‘उत्साहजनक अनुभव’ को शेयर किया था। (PM Modi Boycott Maldives) उन्होंने लिखा था कि जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था! बता दे की इसी पोस्ट पर Maldives के कुछ मंत्रियों ने टिप्पणी की रही जिस वजह से अब उन्हें भारतीय ताकत देखने के बाद पछताना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *