राज्यमंत्री Pratima Bagri :रैगांव विधानसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक प्रतिमा बागरी का राज्यमंत्री बनने के बाद सतना में हुआ आगमन। (Satna News) सतना। रैगांव विधानसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित विधायक श्रीमती प्रतिमा बागरी मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री मण्डल में राज्य मंत्री की शपथ लेने के पश्चात प्रथम आगमन पर जिले मैहर के मां शारदा देवी मंदिर पहुंची। राज्यमंत्रीप्रतिमा बागरी ने मां शारदा देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, विजय तिवारी एवं सतना मैहर एवं रैगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। आम लोगो का भी लगा रहा हुजूम।
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2023/12/Picsart_23-12-29_18-46-22-288-1024x684.jpg)
इसके पहले सड़क मार्ग से मैहर जिले की सीमा में पहुंचते ही जगह जगह राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी का भव्य स्वागत किया गया। बता दे की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मां शारदा देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की है।
जिसके बाद सड़क मार्ग से देर शाम भाजपा कार्यालय पहुंची नवनिर्वाचित राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, जहा पर भाजपा के वरिष्ठ लोग उनके स्वागत के लिए पहले से ही तैयार थे, इन सुनहरे पलो को कैद करने के लिए मीडिया कर्मियों का हुजूम भी वहा मौजूद रहा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा जी भी इस दौरान भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहे।
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231229-WA0026-1024x684.jpg)
![](http://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20230909_202708.jpg)
(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸