SATNA: 16 मार्च 2023 रण सीजन 3 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रोमांच से भरे रहे दोनों मुकाबले..

सतना। शहर के टुकुरिया टोला बायपास रोड में स्थित गुरुकुलम हायर सेकंडरी स्कूल में द्वारा आयोजित रण सीज़न 3 में हो रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन 16 मार्च गुरुवार को प्रतियोगिता का पहला एवं टूर्नामेंट का दूसरा मैच ई लाइट वर्सेज चैम्पियंस के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर चैम्पियंस ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लेते हुवे विपक्षी टीम को 73 रनों से हरा दिया । इस मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच गौरव एवं बेस्ट फील्डर अंकित रहे।

इसी दिन प्रतियोगिता का दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा मैच सतना इंडियंस वर्सेज पीसीसी क्लब के बीच खेला गया, टॉस जीतकर सतना इंडियंस ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लेते हुवे विपक्षी टीम को 18 रन से हरा दिया । इस मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच जोंटी एवं बेस्ट फील्डर नरेश रहे।

दोनो मैच आखिरी क्षण तक रोमांच से भरे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *