SATNA NEWS : मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान जिला इकाई सतना की बैठक आयोजित….

Loading

सतना। दिनांक 01/04/2023 को मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रचार-प्रसार अभियान की जिला स्तरीय बैठक सतना जिले के रोटरी क्लब भवन आयोजित हुई।बैठक में अभियान के प्रदेश पदाधिकारी श्री अनिल प्रताप सिंह प्रदेश प्रभारी, श्री पुष्पेंद्र सिंह गहरवार प्रदेश अध्यक्ष, श्री एन.एल.मेहरा प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), सुश्री स्वाति नायक प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री जाबेन्द्र सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित हुए कार्यक्रम का आयोजन सतना जिला कार्यकारिणी के द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों एवं शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के लाभार्थी तक पहुंचाने में पदाधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती संजना सिंह जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला सतना द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सिंह जिलाध्यक्ष सतना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में ज़िला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), रीवा ज़िला अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह बाबा,ज्योति सिंह गहरवार ज़िला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), सत्येंद्र शुक्ला ज़िला उपाध्यक्ष रीवा, हर्षवर्धन सिंह ज़िला अध्यक्ष पन्ना के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सतना जिले के अमरपाटन, मझगवां और नागौद के सदस्य समिति सदस्य भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में पधारे राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा सतना जिले की सभी ब्लॉक इकाइयों के गठन एवं इनके प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी को इस अभियान से जोड़ने पर शुभकामनाएं दी गईं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *