Satna News : मजदूर दिवस पर सतना में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

Loading

सतना। 1 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन, जिला सतना द्वारा मजदूर दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र तिवारी, संभागीय अध्यक्ष शिखा शुक्ला, और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जवाहर नगर में मजदूर साथियों का सम्मान जिलाध्यक्ष संदीप नारायण सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियो द्वारा मजदूरों को श्रीफल, मिठाइयाँ और गर्मी से बचाव हेतु गमछे वितरित किए गए। संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की रीढ़ बताया।

इस आयोजन में पार्षद भगवान सिंह लोधी, प्रियंका सोनी, अभिषेक शुक्ल, सतीश पांडे और किशन सिंह बघेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य मजदूरों का मनोबल बढ़ाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *