Satna News : मैहर सीमेंट के द्वारा मिनी मैराथन रेस का आयोजन, कर्मियो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई रेस..

SATNA: सतना। मैहर सीमेंट वर्क्स अपने कर्मियो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न प्रकार के योगा एवं खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर करती रहती है. जिसके तत्वाधान में सुबह 06.30 बजे एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया..

जिसका शुभारंभ इकाई प्रमुख श्री राहुल सहगल ने झंडा दिखकर किया जिसमे लगभग 200 प्रतिभागी (कर्मचारीयो, स्टाफ, सुरक्षा विभाग, महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी ने इसे उत्साह पूर्वक पूरा किया. संस्थान ने विभिन्न प्रकार के आयुवर्ग के अनुसार विजेताओं एवं अन्य सभी को भी संतावना पुरस्कार से पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया इस मिनी मैराथन एक यूनिक आयोजन है..

इसमें मुख्यतः ईकाइ प्रमुख श्री राहुल सहगल, मानव संसाधन प्रमुख श्री करुणेश पांडेय, प्रशासनिक विभाग प्रमुख श्री जे पी सिंह एवं अन्य सभी विभाग प्रमुखो, सुरक्षा टीम, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ भाग लिया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *